फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सहकारी समितियों में बनेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ग्रामीणों को सस्ती दर पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए साधन सहकारी समितियों पर अब जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए सहकारिता विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसकी शुरूआत चोला स्थित सहकारी समिति से होगी। इसके बाद सभी ब्लॉकाें में एक-एक समिति पर केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग अधिकारियों के साथ जहां जन औषधि खोला जाना है। जल्द ही इन समितियों पर आम जन को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। शासन की ओर से समितियाें की आर्थिक दशा सुधारने व समितियों पर लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सहकारिता से समृद्धि की थीम पर हो रहे काम के तहत अब सरकारी समितियों को बहुउद्देशीय समिति वी पैक्स नाम दिया गया है। समितियां अभी तक कृषि संबंधी कार्य कर रही थीं। अब इन समितियों पर खाद बीज की बिक्री तक ही सीमित नहीं रहेंगी। अभी तक जन औषधि केंद्र सरकारी अस्पतालों में ही होता है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नई व्यवस्था के तहत समितियों में जन औषधि केंद्र खोले जाने के निर्णय से लोगों को सस्ती दवा नजदीक में मिल सकेगी। वहीं, दूसरी ओर दवाओं की बिक्री करने से जो लाभांश मिलेगा उसे सहकारी समिति के खाते में जमा किया जाएगा, इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जिले में 148 सहकारी समितियां संचालित हैं। जिले की समितियों पर कॉमन सेंटर, सोलर पंप, पेट्रोल व रसोई गैस की बिक्री समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी जल्द मिलेंगी। 15 से अधिक समितियों पर कॉमन सेंटर का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों पर जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए समितियों का चयन किया जा रहा है। चोला स्थित समिति का चयन कर लिया गया है। जल्द ही समितियों पर केंद्र खोल दिए जाएंगे। - अमित त्यागी एआर, को-आपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें