फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से ठहरा शहर, एक किलोमीटर का सफर दो घंटे में हुआ पूरा

विज्ञापन
स्याना रोड पर लगा जाम। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
जाम से ठहरा शहर, एक किलोमीटर का सफर दो घंटे में हुआ पूरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर की सड़कों पर बुधवार को करीब छह घंटे वाहनों की रफ्तार कभी ठहरी तो कभी रेंगती नजर आई। जाम का मुख्य कारण पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था के प्लान को प्रभावी रुप से कायम न रख पाना भी रहा। वाहनों को डिप्टी गंज चौराहे से स्याना अड्डे तक करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में भी करीब दो घंटों का समय लगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए बुधवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियां और पुलिस की टीमें बसों, कैंटर, कारों से अपने अपने मतदान ड्यूटी स्थलों पर जाने के लिए रवाना हुईं। हजारों की संख्या में वाहनों के सड़क पर आने से नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इतनी बड़ी संख्या में सड़कों पर वाहनों को बिना जाम में फंसे निकालने के लिए पुलिस ने भी कोई प्लान तैयार नहीं किया। यही कारण रहा कि खासतौर पर कालाआम चौराहे से निकल रहे विभिन्न रूटों पर वाहनों के चक्के जाम के कारण थम गए। यही नहीं, डिप्टी गंज चौराहे से वाहनों को तो जाम से निकलने में और स्याना अड्डे तक पहुंचने में समय लगा ही, बल्कि पैदल निकल रहे लोगों को भी काफी मशक्कतों का सामना करना पड़ा। मार्ग पर दिन में डीएम का काफिला और अन्य अधिकारियों की गाड़ियां भी फंस गईं। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे मशक्कत कर जाम से निकाला। वहीं, इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी हुई नजर आई। हालांकि, दोपहर के समय स्याना रोड पर जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने कालाआम चौराहे से स्याना रोड पर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी थी। करीब छह घंटे तक शहर की सड़कें जाम के झाम से हांफती दिखाई दीं। वहीं, कालाआम चौराहे पर भी दिन में कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर जाम लगने की सूचना मिली थी। जिसे मौके पर यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें