फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में मुठभेड़: शातिर चोर 'पिंकल' पुलिस की गोली से घायल, दिल्ली-मथुरा और बुलंदशहर में मुकदमे हैं दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 12:22 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और स्वाट टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर चोर 'पिंकल' को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में पिंकल के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर बाइक और सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया बदमाश दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर में गैंगस्टर, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और उस पर इन जिलों में करीब दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं।

घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जलीलपुर-औरंगाबाद मार्ग पर नहर पटरी के पास हुई। मुखबिर की सूचना पर जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट देहात टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। इसी दौरान, वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले शातिर चोर पिंकल ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो पिंकल के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि घायल बदमाश 'पिंकल' एक कुख्यात अपराधी है। उस पर दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर में गैंगस्टर, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें