फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्वच्छ सर्वेक्षण में जहांगीराबाद पालिका का चयन, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और बेहतर प्रयासों के लिए जहांगीराबाद नगरपालिका ने जिले का नाम रोशन किया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दसवें पुरस्कार समारोह में नगरपालिका जहांगीराबाद का चयन किया गया है। इस उपलब्धि पर 11 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी और अधिशासी अधिकारी ओम गिरी को सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा के कार्यालय से पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को समारोह में शामिल होने के लिए लिखित आमंत्रण भेजा गया है। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी जबकि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे नगर और पालिका की टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सफाई कर्मचारियों, पालिका स्टाफ और स्वच्छता कार्यों से जुड़े सभी लोगों ने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। उन्होंने बताया कि पूरे बुलंदशहर जिले में केवल जहांगीराबाद और डिबाई नगरपालिका का चयन इस सम्मान के लिए हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी हैं। यह सम्मान पालिका कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही भविष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें