जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख को लेकर चल रही उठापटक में अचानक नाटकीय मोड़ आ गया। प्रशासन ने शुक्रवार रात को बहस की तिथि को 20 दिन आगे बढ़ा दिया। तिथि बढ़ाने पर सत्ता के दबाव में अफसरों को कदम पीछे खींचने पड़े। घेराबंदी बढ़ती देख ब्लॉक प्रमुख ने एडीएम प्रशासन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख माया देवी के खिलाफ बीडीसी सदस्य पिंकी देवी ने जिलाधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव जाहिर किया था। जिलाधिकारी की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए 17 जून की तिथि निश्चित की गई थी। शुक्रवार शाम को अचानक जिला प्रशासन की तरफ से बहस की तिथि को सात जुलाई कर दिया गया।
शनिवार को अचानक सुबह अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए ब्लॉक प्रमुख को पत्र भेज दिया गया। सुबह 10 बजे से एसडीएम की अध्यक्षता में वोटिंग के आदेश दिए गए। नाटकीय अंदाज में हुए परिवर्तन के बाद खुद को घिरता देख ब्लॉक प्रमुख माया देवी ने एडीएम प्रशासन को अपना इस्तीफा सौंप दिया।