खुर्जा के लाडली दास मंदिर में आयोजित कीर्तन में भजन प्रस्तुत करते गायक । संवाद
खुर्जा। कीर्तन की है रात, भर दे रे श्याम झोली भर दे भजन पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। नई बस्ती स्थित दास मंदिर में शनिवार को आयोजित भजन संध्या में अहमदाबाद से आए भजन गायक नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किया।
श्री श्याम परिवार मंडल से शिवम ने बताया कि मंदिर समिति के सहयोग से श्याम वंदना महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को पुष्पों, झालरों और दीपों से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल भारद्वाज ने खाटू श्याम बाबा के भजनों के गुणगान से किया। उन्होंने श्याम नाम रस से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके बाद नंदकिशोर शर्मा उर्फ नंदू भैया ने सुरीले भजनों से सभी श्याम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्याम भक्तों की भारी भीड़ उपस्थित रही। साथ ही बाबा श्याम के जयकारे लगते रहे।