डीएवी कॉलेज में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। पहले दिन आईपी कॉलेज ने बेहद रोमांचक मैच में मेजबान टीम को करारी शिकस्त दी।
सीसीएसयू के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह रुहेल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच मेरठ कॉलेज मेरठ और एसकेडी बगरा मुजफ्फरनगर की टीम के बीच हुआ।
बगरा की टीम ने यह मैच 15-09 अंकों से जीत लिया। दूसरा मैच डीएन कॉलेज मेरठ और वीवी पीजी कॉलेज सांभली के बीच हुआ। इसमें मेरठ कॉलेज की टीम ने 08-01 अंक से जीत दर्ज की।
तीसरा मैच आईपी कॉलेज बुलंदशहर और डीएन कॉलेज मेरठ के बीच हुआ। कड़ी मेहनत के बाद आईपी कॉलेज ने 15-03 अंकों से मेरठ की टीम को हरा दिया।
चौथा मैच एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद और एसकेडी बगरा की टीम के बीच हुआ। इसमें गाजियाबाद की टीम ने बगरा की टीम को 170-04 अंकों से करारी मात दी।
पांचवां मैच मेजबान डीएवी पीजी कॉलेज और आईपी कॉलेज की टीम के बीच हुआ। इसमें आईपी कॉलेज ने मेजबान टीम को 12-04 अंक के अंतर से हरा दिया।
मैच के दौरान कांग्रेस नेता चौधरी श्यौपाल सिंह, प्रबंधन समिति के सचिव अरुण कुमार, प्रधानाचार्य विकास शर्मा, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नवीश कुमार, डॉ. गौतमवीर, डॉ. राजीव सिरोही, डॉ. अंशू सिंह, डॉ. संजीव तेवतिया, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. अंजू देवी, डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. राम अवतार शर्मा आदि मौजूद रहे।