गुलावठी के लक्ष्मी अल्पावास गृह से चार लड़कियों के निकल भागने के मामले की तफ्तीश कर रहे प्रभारी जिला प्रोबेशन अफसर वीके सिंह को हफ्तेभर से धमकियां मिल रहीं हैं।
दो दिन पूर्व बाइक सवार दो युवकों ने भूमि संरक्षण विभाग के दफ्तर पहुंचकर उन्हें खुलेआम धमकी दी कि अल्पावास गृह की जांच बंद कर दो वरना अंजाम ठीक नहीं होगा। इस धमकी से पीसीएस अफसर का परिवार दहशत में है।
डीपीओ ने बृहस्पतिवार देर शाम इसकी जानकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना को दी। डीपीओ वीके सिंह ने बताया कि जब से जांच शुरू हुई तब से लगातार धमकी मिल रही हें। दो दो दिन पूर्व बाइक सवार युवकों ने दफ्तर पहुंचकर धमकी दी। जो लोग धमके दे और दिलवा रहे हैं।
उनका लक्ष्मी अल्पावास गृह से ही संबंध हो सकता है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि मामले की जानकारी है। एसएसपी को सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। वहीं, एसएसपी पीयूष श्रीवास्तव ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का आदेश दिया है।