फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दरोगा प्रशांत को ढाई साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
शहीद पिता प्रशांत यादव को मुखाग्नि देता ढाई वर्षीय मासूम पार्थ। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
शहीद दरोगा प्रशांत को ढाई साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन

बुलंदशहर/छतारी। आगरा के थाना खंदौली बॉर्डर के गांव नाहर्रा में बुधवार को शहीद हुए दरोगा प्रशांत यादव को बृहस्पतिवार को बुलंदशहर जिले के छतारी में उनके ढाई साल के बेटे पार्थ ने मुखाग्नि दी। शहीद को अंतिम विदाई के लिए उमड़े हुजूम ने यूपी पुलिस बदला लो के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

आगरा के नाहर्रा में दो भाइयों का खेत का विवाद सुलझाने गए दरोगा प्रशांत यादव की बुधवार को हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पैतृक कस्बे छतारी में राजकीय सम्मान के साथ प्रशांत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ढाई साल के मासूम ने पापा,पापा कहते हुए पिता को मुखाग्नि दी तो सबकी आंखेें नम हो गईं। शहीद की फुफेरी बहन के पति हुकुम सिंह रोते- बिलखते चिता पर लेट गए और सीएम योगी को बुलाने की मांग करने लगे। बहन अलका ने भाई की शहादत का बदला लेने की मांग की। बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया, राज्यमंत्री अनिल शर्मा, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद प्रशांत को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें