फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद के निरीक्षण में सीएचसी में मिली खामियां ही खामियां

Tue, 18 Apr 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
सांसद का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिकारपुर। सांसद के निरीक्षण में सीएचसी शिकारपुर की पोल खुल गई। अस्पताल परिसर में गंदगी का अंबार मिला और महिला वार्ड में कुत्ते लेटे हुए मिले। सीएचसी प्रभारी भी नॉट रीचेबल मिले। अस्पताल में मिली खामियों पर सांसद ने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम सांसद भोला सिंह अचानक सीएचसी शिकारपुर पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण किया तो देखा कि अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। महिला वार्ड में गंदगी के अलावा कुत्ते लेटे हुए मिले।

इमरजेंसी में डॉ. नदीम मिले। उनसे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के बारे में पता किया तो पता चला कि वह अस्पताल परिसर में बने आवास में नहीं रहते। डॉ. नदीम स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का मोबाइल नंबर भी नहीं दे पाए।
विज्ञापन


अस्पताल में मिली खामियों पर सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने फौरन सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी से फोन पर बात की और स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सांसद भोला सिंह ने बताया कि यदि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह इस संबंध में शासन में लिखित शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें