फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनफिट सात स्कूली वाहन किए सीज, 10 का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अनफिट सात स्कूली वाहन किए सीज, 10 का काटा चालान
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्कूली वाहनों की जांच के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारियों को लगातार अनफिट वाहन चलते हुए मिल रहे हैं। शनिवार को अधिकारियों ने स्याना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच की। इस दौरान सात स्कूली वाहन अनफिट मिलने पर सीज कर दिए। वहीं 10 स्कूली वाहनों का चालान काटा गया। इसके अलावा ओवरलोड के तीन वाहन और डग्गामार के दो वाहनों को सीज किया गया। वहीं, आठ डग्गामार वाहनों का भी चालान काटा गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद भी स्कूल संचालक इससे कोई सबक नहीं ले रहे। अभिभावक भी अपने बच्चों को अनफिट वाहनों से सफर करने से नहीं रोक रहे हैं। शासन के निर्देश मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा लगातार दो टीमें बनाकर जिलेभर में अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही डग्गामार वाहन या ओवरलोड वाहन संचालित मिलने पर उन पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि शनिवार को स्याना रोड पर संचालित हो रहे स्कूली वाहन के साथ डग्गामार वाहन व ओवरलोड वाहनों की जांच की गई। इस दौरान एलिंगुवा, विवेकानंद, सनराइज व केडी स्कूल के पांच स्कूली वाहन और जेपी स्कूल के बच्चों को लेकर जाते दो वाहनों को सीज कर दिया गया। साथ ही 10 स्कूली वाहनों का चालान काटा गया है। इन सभी पर एक लाख 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही तीन ओवरलोड वाहनों को सीज कर 82 हजार रुपये का जुर्माना और दो डग्गामार वाहन को सीज व आठ वाहनों का चालान काट एक लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें