फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चौथे दिन भी जारी रही डाककर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
प्रधान डाकघर के बाहर धरने पर बैठे डाककर्मी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले प्रधान डाकघर परिसर में चल रही डाक कर्मियों की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर बैठे डाककर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में शामिल होने वाले डाक कर्मियों की संख्या भी अब बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

डाक कर्मियों ने शुक्रवार को प्रधान डाकघर के बाहर सड़क किनारे बैठकर हड़ताल की। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह यादव व मंडल सचिव अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि लंबे समय से स्थायी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग पूरी नहीं हो रही। वेतन वृद्धि की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। समान कार्य, समान वेतन दिए जाने की मांग भी अधूरी है, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल में ग्रामीण डाक सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें