फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में सेहत पर बढ़ा खतरा

Wed, 10 May 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग कम होने का नाम नहीं ले रही। भीषण गर्मी जहां झुलसा रही है। वहीं लगातार तापमान बढ़ने से लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। आलम यह है कि दिन में तपिश और रात में बादल-बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिक लगातार तपिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन


कई दिनों से गर्मी ने सभी को बेहाल कर दिया है। आलम यह है कि सूर्य निकलते ही लू के थपेड़े परेशान करने लगी है। बुधवार अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 और 30 व शुक्रवार को तापमान कम होकर अधिकतम 43 और न्यूनतम 30 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तपिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।  आंधी के साथ बारिश के आसार भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें