फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स-बैनर पर चलेगा प्रशासन का डंडा

Mon, 08 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग्स- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स-बैनर के खिलाफ प्रशासन का डंडा चलेगा। सभी नगर पालिका-पंचायतों में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स-बैनर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी पालिका-पंचायत के ईओ को अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंग्स-बैनर के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने नगरीय क्षेत्र की सड़कों और पटरियों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

बिजली-टेलीफोन के पोल, चौराहों, डिवाइडर, सड़क के निकट और मोड़ों पर लगे हुए अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाए जाएं। अवैध रूप से लगे यह होर्डिंग्स और बैनर हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही अतिक्रमण करने वालों को भी बल दे रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस बाबत पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सभी ईओ को निर्देश दिए गए हैं कि अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स-बैनर को बिजली-टेलीफोन पोल, चौराहे, डिवाइडर से हटाया जाए। पुलिस अफसरों को भी इस बाबत अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाने के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें