फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने में मिलेगी बिजली संकट से निजात

Thu, 19 Nov 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले छह माह में 15 बिजलीघरों की सौगात मिलने वाली है। ऊर्जा सचिव ने इस मियाद के भीतर बिजलीघरों को ऊर्जीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। बिजलीघर शुरू होने से करीब 500 गांवों को फायदा होगा।
विज्ञापन



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट 2016 को पूरा करने के लिए जनपद में करीब 30 बिजलीघरों का निर्माण किया जाना था।

इसमें से करीब 15 बिजलीघरों का निर्माण हो चुका है, जबकि 15 बिजलीघर अभी निर्माणाधीन हैं। इन बिजलीघरों को छह माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 ऊर्जा सचिव संजय अग्रवाल ने लखनऊ में हुई एमडी और चीफ इंजीनियर स्तर की बैठक में कहा कि  इन सभी बिजलीघरों को एक जून तक ऊर्जीकृत किया जाना है।

जनपद में 15 बिजलीघर निर्माणधीन हैं। इनमें बुलंदशहर के यमुनापुरम, नीमखेड़ा, ताजपुर, डिबाई के लालनेर, खुर्जा के शहजादपुर कनैनी, उतरावली, जहांगीराबाद के देहात, बरन और शिवाली बिजलीघर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्याना रोड पर बनने वाले बिजलीघर को अभी जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है। इससे  करीब 500 गांवों की बिजली आपूर्ति सुधरेगी।

 इन गांवों में लो वोल्टेज और लोकल फाल्ट की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें