जनपद में तीन सब पावर स्टेशन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पावर स्टेशनों की राह में मुख्य अड़चन भूमि अधिग्रहण की समस्या को प्रशासन ने दूर कर लिया है।
जनपद में तीन स्थानों पर बिजलीघर के लिए प्रशासन ने जमीन चिन्हित की है। अब जल्द ही पावर स्टेशनों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
त्वरित विद्युत विकास कार्यक्रम योजना (आरएपीडीआरपी) के तहत शिवाली, बरन (आउटर) और ताजपुर में 33/11 केवीए पावर क्षमता के सब पावर स्टेशनों का निर्माण होना है।
इस संबंध में उच्च स्तर से अनमुति भी मिल चुकी है। बता दें कि स्टेशनों के लिए भूमि का अधिग्रहण होना था। अधिग्रहण में कुछ अड़चन थी।
कही अब भूखंड संबंधी समस्त अड़चनों को दूर कर लिया गया है। भूमि अधिग्रहण पर शासन ने भी अंतिम मुहर लगा दी है। अड़चन दूर होने के बाद जल्द ही बिजली घरों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बता दें कि सब पावर स्टेशनों का निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई में सुधार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी मात्र छह से आठ घंटा बिजली आपूर्ति की जा रही है।
तीनों बिजली उपकेंद्रों के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिजली उपकेंद्रों का निर्माण आधुनिक तकनीक से होगा।