शासन के आदेश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की अंतिम तिथि 15 जून है। मगर, अभी तक यह करीब तीन चौथाई ही हो पाया है। वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि प्रभारी मंत्री का दौरा प्रस्तावित हो गया है।
शासन के आदेश पर जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कार्य योजना बनाई गई। इस योजना में करीब 3200 किलोमीटर की सड़कों को शामिल किया गया। इसमें प्रत्येक दिन 20 किलोमीटर सड़क की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम भी निर्धारित हुआ।
जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभाग से मांगी गई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अभी तक 700 से अधिक किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम शेष रह गया है। जबकि शासन के आदेश के तहत यह काम 15 जून तक पूरा करना था। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन का प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव का सड़कों के गड्ढे और शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने का दौरा प्रस्तावित हो गया है।
सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव का जिले में 22 और 23 जून को दौरा प्रस्तावित है। वह अपने दौरे के दौरान सड़काें के गड्ढे और शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे।