फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजूदर की दर्दनाक मौत: जल्द लौट आने की बात कहकर निकला था अशोक, आई तो मौत की खबर; यूपी रोडवेज बस ने रौंद डाला

Sat, 06 Sep 2025 05:37 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक जब बाइक लेकर भूड़ चौराहे के निकट पहुंचे तो एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र में भूड़ चौराहे के निकट बाइक सवार मजदूर अशोक को अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने शाम तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन

खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला इब्राहिमपुर निवासी 40 वर्षीय अशोक कुमार अपने भाई व पिता के साथ खुर्जा में ही एक पॉटरी में मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह वह घर से बाइक लेकर बुलंदशहर एआरटीओ कार्यालय जाने की बात कह कर निकले थे। कहा था कि जल्द ही काम निपटा कर वापस लौट आएंगे। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अशोक जब बाइक लेकर भूड़ चौराहे के निकट पहुंचे तो एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी, पिता, भाई व अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जहां, उनका रो-रो कर बुरा हाल था। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें