खुर्जा। विकास प्राधिकरण ने बुधवार को एनएच-91 किनारे 20 बीघा जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। प्राधिकरण ने इसे पहले से इस जमीन से अवैध निर्माण का ध्वस्त कराया था।
प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी व सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश में लगातार अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से खुर्जा में हाईवे किनारे जावेद और नईम की ओर से 20 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। वहां पर चार दीवारी, इंटरलॉकिंग टाइल्स, किनारों पर लगी ग्रील और अन्य सामान को ध्वस्त किया गया।