फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कोहरे ने दी दस्तक, न्यूनतम तापमान छह डिग्री पर टिका

विज्ञापन
हाईवे-34 बुधवार सुबह कोहरे के बीच के गुजरते वाहन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। लगातार बढ़ रही सर्दी और ठंडी हवाओं के बीच कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री टिका रहा। मौसम वैज्ञानिक तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ बादल छाए रहने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से तेज हवा चलने से कोहरे का असर कम हो गया था। इस दौरान मौसम भी साफ रहा लेकिन, बुधवार सुबह कोहरा पड़ा। शाम होते ही फिर से हल्का कोहरा और ठंड का असर देखन को मिला। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आद्रता 45 और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.विवेकराज ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ने और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। यह मौसम गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें