फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तकरीरी मुकाबले में इफरा तफसीर ने हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में हुए तकरीरी मुकाबले की विजेता छात्राएं ​शिक्षकों के साथ। स्रोत: 
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में यौम-ए-उर्दू का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच तकरीरी मुकाबला कराया गया। इसमें छात्राओं ने अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी, साहित्यिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में इफरा तफसीर ने प्रथम, सिमरन हारून ने द्वितीय और इमामा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, अदीबा और हुमा को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि फौजदार ने की। उन्होंने कहा कि अल्लामा इकबाल और मौलाना अबुल कलाम आजाद का शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक है। निर्णायक मंडल में डॉ. शिखा कौशिक और डॉ. सुलेखा खान शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन उर्दू प्रवक्ता डॉ. नसरीन बेगम ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें