फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दहेज के लिए पत्नी की हत्या के दोषी को 8 वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और फंदा लगाकर उसकी हत्या करने के मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय संख्या प्रथम, बुलंदशहर के पीठासीन अधिकारी शिवानंद की अदालत ने आरोपी कृष्ण उर्फ कृष्णा को दोषी करार देते हुए 8 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर कुल 5,000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, मामले में नामजद सास को साक्ष्यों के अभाव व संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।
विज्ञापन

हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के सोहनपुर सोटापली निवासी रामकुमार सिंह ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री पुष्पा की शादी 18 जून 2017 को गुलावठी निवासी कृष्ण सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी।
विवाह में करीब 5 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन शादी के बाद से ही पति कृष्ण, सास कमलेश, जेठ सोनू, देवरानी काजल व ननद मधु दान-दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार मोटरसाइकिल की मांग को लेकर पुष्पा का शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया और मांग शांत करने के लिए करीब दो साल पहले कमेटी से 70 हजार रुपये उधार लेकर भी दिए थे। बावजूद ससुरालियों का उत्पीड़न जारी रहा और वे जान से मारने की धमकियां देते रहे। आरोप लगाया था कि 1 अक्तूबर 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर फंदा लगाकर पुष्पा की हत्या कर दी थी। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर सजा सुनाई।
विज्ञापन

अर्थदंड जमा न करने पर 10 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अर्थदंड की 80 प्रतिशत धनराशि वादी मुकदमा को बतौर प्रतिकर दी जाएगी। वहीं, सास कमलेश को संबंधित धाराओं से दोषमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें