फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: घर पर बारात लेकर आया दूल्हा तो नहीं उठेगी डोली, कर दूंगा हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसी मनचले ने जेल से छूटकर युवती को धमकी दी है। उसने कहा कि यदि घर पर कोई भी दूल्हा बारात लेकर आया तो तेरी हत्या करके डोली नहीं उठने दूंगा। आरोप है कि मनचले ने युवती का वीडियो फोटो वायरल कर सरेआम मारपीट की। इंदिरापुरम पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

युवती ने शिकायत दी कि पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन परेशान करता था। बाजार में आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था। पूर्व में मुकदमा कराकर उसे जेल भेजा गया था। अब वह जेल से आने के बाद फिर से धमकी देने लगा है। वह अलग-अलग नंबर से कॉल करके धमकी देता है कि यदि किसी से शादी की तो वह जान से मारकर डोली नहीं उठने देगा। युवती ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो फोटो वायरल कर उन्हें बदनाम कर दिया। साथ ही रास्ते में आते-जाते मारपीट करता है। युवती उसकी हरकतों से काफी डरी हुई है। उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली पहुंचक शुक्रवार को आरोपी पर नामजद मुकदमा कराया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम अलग-अलग जगह लगी है। उसे जल्द पकड़कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें