भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर 50-60 रुपये प्रति क्विंटल का 5 मई तक भुगतान न होने पर अनामिका अगौता शुगर मिल पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
गांव पूठी नसीराबाद स्थित खुटेल फार्म हाउस पर हुई भाकियू की पंचायत में युवा शाखा के जिलाध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने शुगर मिल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच दिन के भीतर गन्ने का बकाया भुगतान नही किया गया तो भाकियू 5 मई को मिल की तालाबंदी करेगी।
तालाबंदी के साथ किसान चीनी, शीरा और बेगास को भी जब्त करेंगे। पंचायत की अध्यक्षता लखपत सिंह ने की और संचालन रविकरन सिंह ने किया। पंचायत में घुंगरू तौमर, ऋषिपाल सिंह, राजकुमार शर्मा, उदयवीर सिंह, प्रकाश वर्मा, सरजीत सिंह, महेन्द्र सिंह, जयबिल्लू सिंह, संजय सिंह, देवेन्द्र गिरि, रनवीर सिंह, श्रीपाल सिंह, रोहताश सिंह, कमल सिंह, डालचंद, रामभजन सिंह आदि मौजूद रहे।