फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: शनिदेव की मूर्ति नाले में फेंकी, भक्तों में रोष

विज्ञापन
खुर्जा के नव दुर्गा शक्ति मंदिर परिसर से गायब शनिदेव की मूर्ति के बाद मौके पर मौजूद विश्व हिंदू
विज्ञापन
खुर्जा। नगर के श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर परिसर के बाहर स्थापित शनिदेव की मूर्ति अज्ञात ने तोड़कर नाले में फेंक दी। ऐसे में मंदिर समिति और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। मंगलवार शाम को लोगों ने नाले से मूर्ति को बाहर निकाला।
विज्ञापन

पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर समिति के मैनेजर राकेश सिंघल ने बताया कि परिसर के बाहर की तरफ छोटा सा शनिदेव मंदिर है, जिसमें शनिदेव महाराज की मूर्ति लगी हुई थी।
मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु शनि मंदिर में गए तो मूर्ति गायब थी। कुछ श्रद्धालुओं ने अनुमान लगाया कि मूर्ति किसी अन्य जगह स्थापित कर दी गई है।
इसको लेकर उन्होंने मंदिर समिति से संपर्क किया तो सभी लोग वहां इकट्ठा हो गए। मंदिर समिति के मैनेजर ने मूर्ति चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद के मंत्री हरिओम नागर ने कहा कि मूर्ति चोरी होने की सूचना पर सभी कार्यकर्ता नव दुर्गा शक्ति मंदिर पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस तरह मूर्ति चोरी करना हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूरी पर चोरी की घटना निगरानी पर सवाल उठाता है।
वहीं, जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी देखे तो उसमें एक संदिग्ध को मूर्ति निकालते हुए देखा गया जो मंदिर के आसपास घूमता रहा, लेकिन मूर्ति उसके हाथ से गायब हो गई। संदेह के तौर पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने जांच की तो मूर्ति नाले में मिली।
हरिओम नागर ने कहा कि भगवान को इस तरह नाले में फेंकना अपमानजनक है, ऐसे में आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से मंदिर से गायब हुई मूर्ति वहीं नाले में मिल गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें