बुलंदशहर के फत्तोवाली गेट के पास रविवार रात को पति ने पत्नी व ससुराल पक्ष से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं महिला ने पुलिस को शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
फत्तोवाली गेट मोहल्ला निवासी कनन राज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम को वह अपने मायके में थी। घर में उनकी मां और बहन थी। तभी उनका पति मुकुल वहां आया। आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को समझाकर वहां से भेज दिया।
आरोप है कि रात को आरोपी पति दोबारा आ गया। उनके पिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आस-पास भीड़ जमा होने पर आरोपी वहां से भाग गया। वहीं, मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकुल व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।