धार्मिक आयोजन के दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर जा गिरा। इसके चलते माइक समेत कई उपकरणों पर करंट दौड़ पड़ा। करंट की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन घायलों को सीएचसी लाया गया जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार आया।
प्रत्येक माह के एक व 15 तारीख को श्याम भोज स्थल पर धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। रविवार दोपहर समारोह के दौरान एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाईन पर जा गिरा जिससे श्याम भोज स्थल पर लगे हुए माइक व अन्य उपकरणों में बिजली का करंट दौड़ पड़ा।
करंट के दौरान एक साथ चीख-पुकार मच ग्राम थल इनायतपुर निवासी भोले (35), रामकुमार (46) और ग्राम करौंठी निवासी महेंद्र ठेकेदार करंट की चपेट में आ कर घायल हो गए। बाद में सीएचसी से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।