फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

869 परीक्षार्थियों ने दिया पॉलीटेक्निक एंट्रेंस

Sun, 01 May 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र जेएसएस इंटर कॉलेज पर हुई राजकीय पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में 869 परीक्षार्थी बैठे। दो पालियों में परीक्षा में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 बजे शुरू हुई। परीक्षा में पंजीकृत 500 परीक्षार्थियों में से 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

तीन घंटे तक चली परीक्षा 11 बजे संपन्न हो गई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5.30 तक चली। परीक्षा में पंजीकृत 564 परीक्षार्थियों में से 120 अनुपस्थित पाए गए। दोनों पालियों में कुल मिलाकर 869 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित हुए।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एसडीएम इंदु प्रकाश कुमार सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे।  
गाजियाबाद के15 केंद्रों पर 5783 विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 1288 विद्याथियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।

सुबह की पाली में कुल 5920 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, इनमें से 1035 गैरहाजिर रहे। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल एनके माथुर ने बताया कि सुबह की पाली में मुख्य विषय जैसे कंप्यूटर साइंस, लाइब्रेरी मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग आदि विषय के पेपर हुए। जबकि दोपहर की पाली में वैकल्पिक विषयों की परीक्षा के लिए 1151 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 253 नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें