फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: बारिश के चलते मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, पिता-पुत्र घायल, अस्पताल में भर्ती

Fri, 10 Jul 2026 02:47 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
बारिश के चलते मकान का छज्जा भरभराकर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद के मोहल्ला रामवाड़ा में लगातार हो रही बारिश के बीच बृहस्पतिवार को एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में छज्जे पर खड़े पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का हायर सेंटर में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सेवक राम ने बताया कि दोपहर में लगातार बारिश के कारण उनके मकान का छज्जा अचानक गिर पड़ा। हादसे के समय उनके बड़े बेटे अरुण और उनका पोता छज्जे पर मौजूद थे, जो मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सेवक राम ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और दिव्यांग भी हैं। परिवार में चार बेटे हैं। उनका आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनके घर हालचाल लेने नहीं पहुंचा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता तथा क्षतिग्रस्त मकान का सर्वे कराकर आवश्यक मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें