फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साधना बास्केटबाॅल अंडर-18 नेशनल टीम में चयनित

विज्ञापन
अनूपशहर से बास्केटबॉल ​खिलाड़ी साधना। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर। कस्बे के परदादा परदादी इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा साधना का चयन अंडर-18 आयु वर्ग की महिला भारतीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। साधना महिला एशिया कप 2026 में 13 से 19 जुलाई के बीच बैंकाक (थाईलैंड) में पोस्ट प्लेयर सेंटर पोजीशन पर खेलतीं नजर आएंगी। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

साधना 10 जुलाई की रात भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ थाईलैंड के लिए उड़ान भरेंगी। उसका चयन 11 जून से चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय कैंप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। हाथरस के एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली साधना पिछले पांच साल से कस्बे की भारद्वाज कॉलोनी में अपनी मां ममता और बहनों के साथ रहकर पढ़ाई और खेल की तैयारी कर रहीं हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य केके शर्मा ने बताया कि सवा छह फुट लंबी साधना ने साल 2022 में कक्षा छह में प्रवेश लिया था। वह कोच गजेंद्र सिंह कछवाहा के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत कर रहीं हैं। साधना इससे पहले साल 2024 व 2025 में अंडर-14 और 2025 में अंडर-16 की नेशनल प्रतियोगिताएं खेल चुकी हैं।
विज्ञापन

साधना की बहन वंशिका भी हॉकी की नेशनल खिलाड़ी हैं। वह भी कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन कर चुकी हैं। साधना की प्रतिभा को देखते हुए उसे खेलो इंडिया की ओर से 10 हजार प्रति माह की स्कॉलरशिप भी मिल रही है। साधना ने अपनी इस बड़ी कामयाबी का श्रेय अपने कोच और विद्यालय को दिया है।
ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने साधना को उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी है। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन बुलंदशहर के सचिव डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि साधना अपने खेल को एसोसिएशन के माध्यम से धार दे रही है। साधना को एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अभिराग शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, गंभीर सिंह, प्रशांत गर्ग और वासिक आजाद आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें