फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में लगेगा ‘प्रधानमंत्री क्लीनिक’

Wed, 01 Jun 2016 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अब प्रत्येक माह सरकारी अस्पतालों में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में हाईरिस्क गर्भवतियों का उपचार व चेकअप किया जाएगा। उपचार के बाद गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से उनके घर तक छोड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर में रैली के दौरान चिकित्सकों से माह में एक दिन गरीब गर्भवती महिलाओं का चेकअप करने की अपील की थी। प्राइवेट चिकित्सकों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी सभी अस्पतालों में प्रत्येक माह की नौ तारीख को मेगा कैं प का आयोजन किया जाएगा।

कैंप में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद आशा उन्हें अस्पताल लाएंगी। सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद इन गर्भवती महिलाओं को सरकारी एंबुलेंस द्वारा घर तक छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर प्रधानंत्री क्लीनिक भी संचालित किए जाएंगे। जिससे सामान्य प्रेगनेंसी वाली महिलाओं को आसानी से उपचार किया जा सके।

इलाज के अभाव में दम तोड़ देती हैं गर्भवती
इलाज के अभाव में प्रति वर्ष 71 गर्भवती महिलाएं दम तोड़ देती हैं। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। देहात क्षेत्रों के अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए इंतजाम नाकाफी हैं। इसके कारण गरीब गर्भवती महिलाओं का समय से उपचार नहीं हो पाता है।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जनपद में पहले कैंप का आयोजन नौ जून को होगा। इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रधानमंत्री क्लीनिक भी संचालित होगा। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें