फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से नहीं मिला मानदेय मेस में जड़ दिया ताला

Tue, 18 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
रुपये। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में तैनात ट्रेनी फॉलाअरों को पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित ट्रेनी फॉलाअरों ने पुलिस लाइन की मेस पर ताला डाल दिया। मेस पर ताला लगने से करीब 300 ट्रेनी सिपाहियों को खाने के लाले पड़ गए। सिपाहियों ने बाहर होटलों पर खाना खाकर जैसे-तैसे काम चलाया।
विज्ञापन


नगर की पुलिस लाइन में ट्रेनी पर तैनात फॉलोअरों को पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। पुलिस लाइन की मैस में काम कर रहे इन फॉलोअरों को मानदेय नहीं मिलने से इनमें आक्रोश पनप गया।

आक्रोशित फॉलोअरों ने सोमवार देर शाम मेस पर ताला जड़ दिया। मेस में ताला जड़ने से न करीब 300 ट्रेनी सिपाहियों को खाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। ट्रेनी सिपाहियों ने     रात में बाहर होटलों पर खाना खाकर जैसे-तैसे काम चलाया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को भी ट्रेनी सिपाहियों ने बाहर होटलों पर ही खाना खाया। दोपहर बाद एसपी े सिटी के आश्वासन पर फॉलोअर जैसे-तैसे माने। एसपी सिटी ने फालोअरों को उनका पूरा मानदेय का भुगतान जल्द से जल्द कराने के आदेश दिए।

इसके बाद ही फालोअरों ने मेस से ताला हटाया। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि फालोअरों को पूरा मानदेय भुगतान करा दिया जाएगा। मेस से ताला हटा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें