फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिराए जाएंगे हाईवे चौड़ीकरण की जद में आए 220 मकान

Tue, 18 Oct 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
विज्ञापन

विज्ञापन
एनएच-235 चौड़ीकरण की जद में आए 220 मकान और व्यवसायिक भवनों को गिराया जाएगा। भवनों का चिंह्किरण कर लिया गया है। ध्वस्तीकरण की सुगबुगाहट से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा है।
एनएच-235 बुलंदशहर से मेरठ तक फोर लेन होना है। बुलंदशहर की सीमा में हाईवे करीब 19 किलोमीटर  तक चौड़ा होगा।

इसके लिए 18 गांवों में 60 हेक्टेयर कृषि और व्यवसायिक भूमि का अधिग्रहण किया गया है। अकबरपुर में 90, मिट्ठेपुर में म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कंपनी और जिंदल कंपनी का कुछ हिस्सा चौड़ीकरण की जद में आ गया है। जैनपुर में 30 मकान जमींदोज होंगे। हालांकि गुलावठी नगर क्षेत्र देवली और भमरा में चौड़ीकरण का असर कम होगा। सैंगड़ा में भी मकानों को गिराया जाएगा।
विज्ञापन


जैनपुर और अकबरपुर में पांच धार्मिक स्थल भी चौड़ीकरण की जद में होंगे। वहीं चौड़ीकरण होने से गुलावठी में ट्रैफिक जाम का काम तमाम होगा। एनएचएआई हाईवे चौड़ीकरण के वक्त गुलावठी आउटर से बाईपास निकलेगा। इसके लिए देवली, भमरा और गुलावठी में भूमि अधिग्रहण की जा चुकी है।
विज्ञापन


हाईवे चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों को गिराया जाएगा। इसके बदले किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। भवन और जमीन का मुआवजा अलग-अलग होगा। - अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें