फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती मिली अल्पावास गृह की एक संवासिनी

Thu, 28 Apr 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गर्भवती मिली अल्पावास गृह की एक संवासिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लड़कियों के भाग निकलने से चर्चा में आए गुलावठी के लक्ष्मी अल्पावास गृह में  रह रहीं पांच संवासिनियों में से एक गर्भवती मिली। यह खुलासा बृहस्पतिवार को न्यायालय बाल कल्याण समिति के आदेश पर सीएचसी में कराए गए संवासिनियों के मेडिकल में हुआ।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारी इस तर्क दे रहे हैं कि जिस समय लड़की को अल्पावास गृह भेजा गया, उस समय वह गर्भवती थी। मालूम रहे कि लक्ष्मी अल्पावास गृह से 7 अप्रैल को 4 लड़कियां भाग गईं थीं। इसमें से एक चार दिन पहले अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी।

उसने अल्पावास गृह के निदेशक सचिन वर्मा पर ब्लू फिल्म दिखाकर अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में सचिन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को न्यायालय बाल कल्याण समिति के आदेश के अनुपालन में बाल संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार और बाल संरक्षण ईकाई की काउंसलर रूचिका देवी पुलिस फोर्स के साथ अल्पावास गृह पहुंचीं।
विज्ञापन


मुख्य गेट पर ताले लटके थे। लड़कियां अंदर थीं। निदेशक के एक संबंधी को बुलाकर अल्पावास का ताला खुलवाया गया। टीम अल्पावास गृह में मौजूद 5 संवासिनियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई।

वहां पांचों लड़कियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिनमें से एक संवासिनी सात माह की गर्भवती पाई गई। पांचों संवासिनियों को राजकीय बालिका गृह स्वरूप नगर कानपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें