फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से चार परिवार तबाह

Thu, 28 Apr 2016 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्याना में बृहस्पतिवार दोपहर लगी आग में बर्बाद हुई गन्ने की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तपती दोपहर में आग ने पहासू और जहांगीरपुर क्षेत्र में दो परिवारों को तबाह कर दिया। बुर्जी में लगी आग से उनका घरेलू सामान भी राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन नुकसान नहीं बचा सके। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे मुकेश के मकान के पास रखी बुर्जी में आग गई। इसके चलते मकान की छत पर रखी चारपाई  और कपड़े भी आग की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। 

जब तक आग बुझाया गया तब तक काफी चीजें जल चुकी थी। वहीं जहांगीरपुर के गांव कलाखुरी निवासी कालू की बुर्जी में भी आग लग गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


आग से ढाई बीघा गन्ना राख
बरौलीवासुदेवपुर के जंगल में बृहस्पतिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे गन्ने के खेत में आग लग गई। फसल से धुंआ उठता देख ग्रामीण दौड़ पड़े। पानी डालने के अलावा फसल काटकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक विद्या देवी की ढाई बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो चुकी थी। देर शाम तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका।

आंधी से भड़की आग, 4 पशुओं की मौत
हीरापुर गांव में बुधवार रात किसान के छप्पर में आग लगने से गाय समेत चार पशुओं के झुलसने से मौत हो गई। इस दौरान पशुओं को बचाने के प्रयास में किशोरी भी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हीरापुर गांव निवासी विनोद पुत्र नन्ने ने बताया कि वह बुग्गी चलाता है। बुधवार रात आंधी के दौरान अचानक उसके छप्पर में आग लगने से उसमें बंधे एक गाय, भैंस और दो कटरे की मौत हो गई। इस दौरान पशुओं को बचाने गई उनकी 15 वर्षीय बेटी अनीता भी बुरी तरह झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाल रामसेन सिंह ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें