फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर की 22 लाख की संपत्ति कुर्क की गई

विज्ञापन
खुर्जा के मोहल्ला शेख पैन में आरिफ के घर की कुर्की की कार्रवाई करते सीओ व एसडीएम । संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को एसडीएम की मौजूदगी में गोकश व हिस्ट्रीशीटर आरिफ की 21.99 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। आरोपी आरिफ पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो जिला बुलंदशहर कारागार में बंद है।
विज्ञापन

एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव हसनगढ़ इस्लाबाद गांव निवासी गैंगस्टर आरिफ का नाम जनपद के शीर्ष दस बदमाशों में शामिल है। आरोपी पर हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, गोकशी अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हथियार तस्करी और अन्य धाराओं में लगभग 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
अपराध के माध्यम से आरिफ की ओर से खुर्जा नगर के शेखपैन मोहल्ले में बनाए गए मकान नंबर-108 घर को कुर्क किया। इसी के साथ मकान के बाद कुर्की का नोटिस लिखवा दिया गया। साथ मोहल्ले में मुनादी कराई गई, जिससे आस-पास के सभी लोगों को इस कार्रवाई की जानकारी हो। इस दौरान सीओ पूर्णिमा सिंह, खुर्जा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें