फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नमकीन के लिए लाइसेंस पंजीकृत, चल रही थी तंबाकू की पैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। तहसील से 500 मीटर दूरी पर ही नमकीन बनाने वाली फैक्टरी के अंदर तंबाकू पैकिंग का कार्य चल रहा था। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की ओर से मंगलवार शाम को फैक्टरी में छापा मारा गया और लगभग दस क्विंटल तंबाकू को सील किया गया। साथ ही मालिक से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन


खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि खुर्जा में नमकीन व कचरी बनाने वाली फैक्टरी में तंबाकू तैयार किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार शाम को खुर्जा के नायब तहसीलदार निरंजन सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर छापा मारा। मौके पर जाकर देखा कि फैक्टरी के अंदर तंबाकू पैक किया जा रहा था। काफी मात्रा में सूखा तंबाकू मौजूद था।

जांच में देखा गया कि कंपनी का नाम अनुज ट्रेडिंग के नाम था, जिनका जीएसटी और फूड लाइसेंस था। जो नमकीन, कचरी व अन्य उत्पाद बनाने के लिए विभाग में रजिस्टर्ड है, लेकिन फैक्टरी में नमकीन की जगह केमिकल युक्त तंबाकू की पैकिंग की जा रही थी। सहायक आयुक्त ने बताया कि जांच में मौके पर 250 किलोग्राम खुला तंबाकू समेत लगभग दस क्विंटल तंबाकू मिला। इसकी सूचना हरियाणा की कंपनी को दी है, जिसके नाम के पैकेट में तंबाकू पैकिंग हो रही थी। कंपनी की ओर से यदि शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पैकिंग के कार्य को बंद करा फैक्टरी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें