फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हिस्ट्रीशीटर राकेश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। दस साल से फरार अरनिया के जरारा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राकेश उर्फ बकरा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में राकेश के पैर में एक गोली लगी। आरोपी के पास से एक तमंचा व बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा पूर्णिमा सिंह ने बताया कि शनिवार रात को अरनिया थाना पुलिस ईशनपुर गांव के पास चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार एक संदिग्ध को आते हुए देखा, जिसको रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक को तेजी से मोड़कर हजरतपुर पूठरी गांव की तरफ जाने वाले बंबे की तरफ भागने लगा।

पुलिस की ओर से बदमाश का पीछा कर घेराबंदी की गई। अपने आप को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। बचाव में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। वहीं, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान राकेश उर्फ बकरा निवासी ग्राम जरारा थाना अरनिया के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि बदमाश राकेश थाना अरनिया का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। यह लगभग दस वर्ष से फरार चल रहा था और अपना ठिकाना बदल-बदल कर अपराध कर रहा था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2002 से 2025 तक बुलंदशहर, अलीगढ़ वं संभल जनपद में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, नकबजनी समेत 33 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें