फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तीन गांवों में देखा गया तेंदुआ, सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों ने तेंदुए देखे जाने का दावा किया है। उन्होंने दो तेंदुओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए के पदचिह्न देखे। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को खेतों पर अकेले न जाने की हिदायत दी है। ग्रामीण मुनादी कर लोगों को सतर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

गांव विसुंधरा निवासी पूर्व ग्राम प्रधान निमेष चौहान ने बताया वह दोस्त राहुल चौहान के साथ शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार से समान लेने के लिए औरंगाबाद जा रहे थे। औरंगाबाद-पवसरा मार्ग स्थित मास्टर हरीश कुमार के खेत में उन्हें तेंदुआ दिखा। उन्होंने वीडियो बना ली और थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। रात करीब 12 बजे एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्रामीण रॉबिन और बन्नी ने बताया कि पुलिस को भी तेंदुआ दिखाई दिया है। पुलिस ने भी वीडियो बनाया है। कुछ देर बाद पुलिस जीप की रंग बिरंगी लाइट देखकर तेंदुआ खेत में घुस गया। गांव में तेंदुआ आने की सूचना पर गांव खनौदा और जीताका गांव के ग्रामीण भी मौके पर आ गए। जीताका और खनौदा के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिन से तेंदुए का पूरा परिवार गांवों के आसपास अलग अलग स्थानों पर देखा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने वन विभाग के कर्मचारियों को फोन कर मौके पर बुलाया। रात होने की वजह से खेतों में कांबिंग नहीं हो पाई। रविवार सुबह दस बजे फिर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने खेतों से पैरों के निशान देखे हैं। एसडीओ प्रियंका शर्मा का कहना है कि तेंदुए की तलाश जारी है। विभागीय टीम गांव में कांबिंग कर रही है।

कोट

मौके पर मिले पैरों के निशान देखने में तेंदुए के ही प्रतीत हो रहे हैं। टीम तलाश में जुटी हुई है। देर शाम तक पिंजरा लगा दिया जाएगा। पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। - राजकुमार, क्षेत्रीय वन रेंजर
-

कोट
ग्रामीणों से अपील है कि शौच के लिए खुले में न जाएं। घर के दरवाजों को बंद रखें। छोटे बच्चों को खुले स्थान पर अकेला न जाने दें। वन विभाग की टीम खोजबीन में लगी हुई है। यदि ग्रामीणों को दोबारा तेंदुआ दिखे तो उसकी जानकारी विभाग को दें, ताकि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। - डॉ. हरेंद्र कुमार, डीएफओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें