फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हिंदू रक्षा दल ने फूंका सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला

विज्ञापन
स्याना की चांदपुर चुंगी पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकते हिन्दू रक्षा दल के कार्यकर्त
विज्ञापन
स्याना। राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कोतवाली प्रभारी को सौंपते हुए सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हिंदू रक्षा दल के नगर अध्यक्ष हर्षित चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा का अपमान किया है। राणा सांगा को भारतीय इतिहास में उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति के लिए जाना जाता है। महापुरुषों के प्रति इस तरह की टिप्पणियां अस्वीकार्य है। सुनील राजपूत ने कहा कि राणा सांगा एक गौरवशाली योद्धा थे। जिन्होंने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। उनके जीवन और संघर्ष को अपमानित करना किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजू राजपूत, कन्हैया राघव व सुशांत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें