फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन टूटी,100 गांवों की बिजली गुल

Sat, 09 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन टूटने से जहांगीराबाद समेत सैकड़ों गांव की बिजली शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक गुल रही। खास बात यह है कि हाईटेंशन लाइन टूटने के बाद उसे ठीक करने के बजाय विद्युतकर्मी शटडाउन लेकर सोते रहे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम टेलीफोन एक्सचेंज के पास एक पोल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पोल गिरने से एचटी लाइन टूट गई और जहांगीराबाद सेकेंड फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इसके अलावा जहांगीराबाद के पास स्थित गांव गेना की लिंक लाइन के पोल में भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस लिंक लाइन के गिरने से जहांगीराबाद समेत आसपास के करीब 100 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


एक ओर जहां बिजली नहीं आने से ग्रामीण शुक्रवार पूरी रात और शनिवार को पूरे दिन परेशान रहे। वहीं, बिजलीकर्मी तार जोड़ने या लाइन देखने की जगह शटडाउन लेकर आराम से सोते रहे।

शनिवार शाम करीब पांच बजे एचटी लाइन को जोड़कर आपूर्ति सुचारु की गई। एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि लिंक लाइन पोल और एक अन्य पोल में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की सूचना मिली थी। शनिवार को बिजली आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।

टूटी एलटी लाइन, बाल-बाल बचे बच्चे
क्षेत्र के खानपुर गांव में शनिवार सुबह एलटी लाइन का तार टूट गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चे बाल-बाल करंट की चपेट में आने से बच गए।

तार टूटने से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया और तार ठीक करने पहुंचे कर्मियों को भगा दिया। बाद में जेई के तार बदलने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।

क्षेत्र के गांव खानपुर में सुबह करीब आठ बजे एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान वहीं से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजर रहे थे। तार टूटते ही बच्चों में भगदड़ मच गई।

तार टूटने से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लाइनमैन तार ठीक करने पहुंचे तो उन्हें भगा दिया गया। बाद में जेई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। जेई अनिल कुमार का कहना है कि तार काफी पुराने थे, जिसके कारण टूट गए। जल्द ही तार बदलवा दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें