फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रहीं केंद्र व राज्य सरकारें’

Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला, शिकारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अदालत के आदेश को भी लागू कराने में हीलाहवाली कर रही है। अब समय आ गया है कि किसान अपना हक लेने के लिए किसानों के हित वाली सरकार बनाएं।

वीएम सिंह बांसौटी में शनिवार को आयोजित एक नुक्कड़ सभा में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 22 वर्ष से किसानों की हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

गन्ना बकाया पर ब्याज न देने पर संगठन ने अगौता मिल को अदालत से 1306 करोड़ रुपया ब्याज देने का आदेश कराया था। मगर प्रदेश सरकार ने उसका पालन नहीं कराया।
विज्ञापन


इसी प्रकार पिछले वर्ष ओलावृष्टि से प्रभावित हुए किसानों को जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था उन्हें संबंधित बैंक से मुआवजा दिए जाने का आदेश कराया।

उन्होंने कहा कि 50 बीघा जमीन वाला किसान आज एक चपरासी से बदतर जिंदगी जीने को मजबूर है। सरदार वीएम सिंह ने गांव जगदीशपुर औरंगाबाद, खालौर आदि गांवों में भी किसानों को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जबर सिंह, अजयपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह और वीरपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें