फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के प्रोजेक्ट्स पर भारी महंगाई की मार

Tue, 18 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
बालू पर महंगाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास के प्रोजेक्टस पर महंगाई का मार पड़ने लगी है। महंगाई के कारण बालू और पत्थर की सप्लाई नहीं आने से शहर में 13 साइटों पर कार्य बंद है। नगर पालिका प्रशासन फर्म को नोटिस भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र मे 16 साइटों पर काम चल रहा था। तीन साइटों पर अब भी निर्माण चल रहा है। बाकी 13 साइटों पर कार्य बंद हो गया है। निर्माण कार्य बंदी के पीछे सामग्री की महंगाई और सप्लाई में दिक्कत बताया जा रहा है।

नगर पालिका प्रशासन के मुताबिक कार्यदायी संस्था को दो माह पहले जो बालू 28 से 30 रुपये फीट के हिसाब से सप्लाई किया जा रहा था, उससे भी निम्न गुणवत्ता के बालू का मूल्य 52 से 55 रुपये फीट जा पहुंचा है।
विज्ञापन


पत्थर के रेट में भी बढ़ोतरी होने से काम रुका हुआ है। वहीं, खनन पर सख्ती के चलते बालू की सप्लाई जिलेभर में प्रभावित होने से बालू की कालाबाजारी शुरू हो गई है। बालू व पत्थर के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। सीमेंट और लोहे के रेट भी बढ़े हैं। यही कारण है कि साइटों पर निर्माण रुका हुआ है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें