फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हुए हमले में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस पर हमला करने वाले बदमाश पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर हुए हमले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा के पास बीते दिनों हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिल पर हमले के मामले में अब एसओजी ने तीन अन्य हमलावरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश को वारदात के दौरान पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल बरामद हुुई हैं।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गत पांच दिसंबर को हाजी युनूस के काफिले पर हमला हुआ था। हमले में पांच लोग घायल हुए थे। इनमें से युनूस के एक साथी खालिद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हाजी यूनुस ने प्रकरण में अपने चार भतीजों अनस (जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध है), दानिश, जैद और असद के अलावा नवेद, भतीजों के रिश्तेदार हारिश समेत आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि मामले में पांच शूटर और दो रेकी करने वाले बदमाश थे। वारदात के दौरान यूनुस पक्ष की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हुआ था। जिसे गत 10 दिसंबर को एसओजी ने दिल्ली के एक अस्पताल से गिरफ्तार कर मामले का राजफाश कर दिया था। आरोपी की शिनाख्त लाखन के रुप में हुई थी। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अन्य बदमाशों की तलाश शुरू की। सोमवार देर रात एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी टीम के साथी उपनिरीक्षक धीरज राठी, मुख्य आरक्षी जितेंद्र त्यागी, विकास कुमार, हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रबलि तोमर वसीम और अक्षय त्यागी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तीन हमलावर अड़ौली तिराहे से बुलंदशहर की तरफ आने वाले हैं। सूचना पर टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर को जाने वाले तिराहे पर पहुंचकर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद नहर की तरफ से एक कार आती दिखाई दी जिसको पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी कार को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। कुछ दूरी पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार समेत तीन आरोपियों को दबोच लिया। जिनकी पहचान नितिश भाटी उर्फ धोनी निवासी गांव मल्लपुर थाना सिकंदराबाद, आसिफ उर्फ आशीष उर्फ बंसल निवासाी चोटपुर कालोनी बहलोलपुर थाना छिजारसी और दीपक नागर निवासी गांव कचैड़ा थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई। आरोपियों के पास से दो नाइन एमएम की पिस्टल व एक .32 बोर की पिस्टल के अलावा कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ले ली है।
विज्ञापन

कार का नंबर बदलकर की वारदात
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के दौरान कार की नंबर प्लेट को बदल दिया था। साथ ही बाद में उक्त प्लेट के स्थान पर ओरिजनल नंबर प्लेट भी लगा ली थी। जिससे कि कोई उनकी कार को पहचान न सके।
25-25 हजार का था इनाम
मामले में फरार चल रहे आरोपियों पर एसएसपी ने बीते दिनों 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब तक कुल चार शूटर, दो साजिशकर्ता व एक बदमाश की पत्नी जेल जा चुकी है। जबकि, 25-25 हजार के इनामी दो रेकी करने वाले बदमाश और एक शूटर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश दीपक नागर ने वारदात के बाद गाजियाबाद पहुंचकर एक चिकित्सक से अपना उपचार कराया था। यहां उसने बताया था कि उसने खुद ही पैर में गोली मारी है। चिकित्सक ने उसका उपचार तो किया, लेकिन पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी। एसएसपी ने बताया कि चिकित्सक के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें