बुलंदशहर/ जहांगीराबाद/गुलावठी। जिले भर में हरियाली तीज की धूम जारी है। बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को जगह-जगह हुए कार्यक्रमों में शामिल महिलाओं ने गीत गाए और जमकर नृत्य किया। विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए।
नगर के एक होटल में लायंस क्लब बुलंदशहर बरन की ओर से हरियाली तीज धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्ष कविता जैन, सचिव श्वेता गर्ग और कोषाध्यक्ष डॉ. गीता शर्मा ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। कार्यक्रम में लायन विमलेश गोयल लायन गीता मलिक आदि उपस्थित रहे। बुलंदशहर सहजयोग ध्यान केंद्र पर तीज का त्योहार मनाया गया। इसमें ध्यान कराया और झूला भी झूलने के साथ भजन गाए गए। तीज महोत्सव के कार्यक्रम को रेखा शर्मा, भारती सिंह, सलोनी साहू और सरोज यादव आदि शामिल रहे। जहांगीराबाद के
मोहल्ला वंशीधर चौक में आयोजित तीज मेला में महिलाओं व युवतियों ने जमकर धमाल मचाया। सोनम पटेल तीज क्वीन और गोरांगी बेवी जहांगीराबाद चुनी गई। तीज मेले का पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम वार्ष्णेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्हाेंने कहा कि महिलाओं को पारंपरिक त्योहारों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, ताकि नई पीढी को पुरानी परंपराओ की जानकारी मिलती रहे। नृत्य प्रतियोगिता में दृश्या प्रथम, अन्नया दूसरे व परिधि तीसरे स्थान पर रही। बेलून, सोलह श्रंगार, ग्रीन चूडी गेम में सीमा, निधि व ईशा ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पूर्व पालिकाध्यक्ष नीलम वार्ष्णेय, डाक्टर गीता वार्ष्णेय, माधवी अग्रवाल,पूनम बंसल व मेला आयोजक विनीता अग्रवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गुलावठी कस्बा स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए तथा झूलों पर झूलीं। इस मौके पर समाजसेविका बबीता गोयल, पूर्व सभासद दीपशिखा गोयल, कॉलेज प्रधानाचार्या दीप्ति सिंह सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। उधर, बीआर इंटरनेशनल सीनियर सेकंडरी स्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या अंशु भाटी व शिक्षिकाओं ने बच्चों को झूला झुलाया। ममता कंसल, रजनी, प्रीति चौधरी, कीर्ति शर्मा, साक्षी सिरोही, निकिता चौधरी आदि मौजूद रहे।
-
झूला तो पड़ गई अमुआ की डालन पर...
फोटो :
- हिंदी साहित्य परिषद के सभागार में हुई काव्य गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। हिंदी साहित्य परिषद के सभागार में संस्कार भारती के तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी कविता पेश कर खूब वाहवाही लूटी और तालियां बटोरी। डाॅ. कमल किशोर भारद्वाज ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की और प्रांतीय मंत्री अरविंद भाटी ने तीज पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि सोमेश्वरी रहीं।
जिला संयोजक नरेंद्र पाल सिंह आचार्य ने मल्हार झूला तो पड़ गई अमुआ की डाल पर सुनाई। कवि रमेश प्रसून ने हरा-हरा है सब हरा, हरी-हरी हर चीज, चली मनाने ऋृतु हरी अब हरियाली तीज, संगीता अहलावत ने जीवन की सूनी बगियाों में खुशियों के रंग छाए जाए, काश पुराने दिन जो गुजरे वापस फिर से आ जाए। डा. कमल किशोर भारद्वाज ने मां की ममता स्नेह से बढ़कर होता है उपचार नहं, मानव तो क्या इसके ऋण को चुका सकते अवतार नहीं और ओमप्रकाश सिंह ने शूलों में फलों की शमा विधि का कैसा कुलाषित विद्यान, जग तुमको न्यायी कह देता क्यों कह देता है छविमान कविता पेश की।
डाॅ. बेवफा राज ने जख्म दिए तुमने इनको सिलना मंजूर नहीं, मुझको अब गंगा जल में कुछ मिलना मंजूर नहीं है। सुखवीर सिंह चौहान बेखौफ ने पहले सी हवा रही न, पहले सा पानी, हर गई मात्र कहानी अब ना मिलती चीज पुरानी कविता पेश कर खूब तालियां बटोरी। इसी तरह शंभू दत्त देवदानपुरी, किशोर अग्रवाल, कविल गोविल, सोमेश्वरी आदि कविता ने कविताएं पेश कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री मेरठ प्रांत अरविंद भाटी की मौजूदगी में महिलाओं, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों का आभार जताया। इस दौरान बालेश शर्मा, सीमा भाटी, अनीता अरोरा, सपना तोमर, इंद्रपाल सिंह एडवोकेट, सुरेश गौतम, पुनीत बंसल, केश सिरोही, संजीव कुमार तोमर और अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।