फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने किया ईओ का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने किया ईओ का घेराव
विज्ञापन

बुलंदशहर। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को सफाई कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने पालिका ईओ का घेराव किया। साथ ही मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मोहन और उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि पालिका द्वारा संविदा सफाई कर्मियों को कार्यवाहक सफाई नायक बनाया गया है जोकि गलत है। संबंधित को तत्काल हटाने की मांग की है। इसके अलावा 13 वार्डों में सफाई का ठेका नियम विरूद्ध किए जाने पर संबंधित के टेंडर को तत्काल निरस्त करने, 25 वर्षों से कार्यरत कार्यवाहक सफाई नायकों के रिक्त पदों पर स्थायी पदोन्नति करने, स्थायी पद पर कार्यरत कर्मियों को वर्दी देने और ठेका कर्मियों को शासनादेश के अनुसार भुगतान दिलाने की मांग की है। मांगों का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा। पालिका ईओ मनोज कुमार रस्तोगी ने बताया कि सफाई कर्मियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। कर्मियों की मांग का जल्द निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें