फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संजीवनी बूटी लेकर 70 फीट ऊंची चिमनी से रस्सी पर लेट कर उतरे हनुमान

विज्ञापन
डिबाई की रामलीला में 70 फीट चिमनी से संजीवनी बूटी लेकर आने का मंचन करते कलाकार योगेंद्र कुमार। 
विज्ञापन
डिबाई। नगर में चल रही रामलीला के दौरान मंगलवार हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाने का मंचन शानदार तरीके से किया। हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर 70 फीट ऊंची चिमनी से रस्सी पर लेट कर उतरे। इस मंचन को देखने के लिए दूर-दूर से 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। श्रीराम और जय हनुमान के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

संजीवनी बूटी लाने की लीला के मंचन के लिए रामलीला मैदान में स्थित 70 फीट ऊंची चिमनी पर रस्सी बांधी गई। हनुमान का किरादार अदा करने वाले गांव गालिबपुर निवासी योगेंद्र कुमार चिमनी पर अंदर सीढि़यों से चढ़े। उसके बाद चिमनी पर ऊपर से मंच तक बांधी गईं रस्सी पर पेट के बल लेटकर उतरे।
वृंदावन की श्रीराम श्याम लीला संस्थान के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। स्वामी लेखराज व ओम प्रकाश शर्मा ने चौपाइयों का गुणगान किया। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अरुण सिंघल, महामंत्री विनोद खन्ना, विधायक सीपी सिंह, जिला अध्यक्ष विकास चौहान, मंडल अध्यक्ष मयंक वार्ष्णेय, सीओ शोभित कुमार मौजूद रहे। संचालन महेश गुप्ता, एंकर समीर गौतम, दीपक चटपटी ने किया।
विज्ञापन

हनुमान बने योगेंद्र ने बताया कि वह कृषि अनाज मंडी में पल्लेदारी का काम करते हैं। बताया कि वह वर्ष 2016 से लगातार हनुमान का रोल अदा कर चिमनी से उतरते हैं। बाहर बुलाने पर वह प्रदेश के दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत कई शहरों में जा चुके हैं। वह इस काम को निःशुल्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें