फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे शहर की बिजली गुल

Tue, 03 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
विज्ञापन
बिजली - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
पालिका की ओर से डीएवी ओवरब्रिज के नीचे कराए जा रहे काम के दौरान केबल कटने से आधे शहर की बिजली सुबह करीब 10 बजे से गुल है। अफसरों का दावा है कि वैकल्पिक व्यवस्था कर रात करीब 10 बजे तक आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। केबल जोड़ने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


केबल कटने से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली अफसर पालिका ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। नगर पालिका की ओर से डीएवी ओवरब्रिज के नीचे निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे जेसीबी से ओवरब्रिज के नीचे खुदाई का काम चल रहा था।

इसी दौरान पावर कारपोरेशन का केबल कट गया, जिससे अंसारी रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट ढूंढने के लिए कारपोरेशन कर्मी कई घंटों से पेट्रोलिंग कर रहे थे। जब कर्मी डीएवी ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे तो वहां केबल कटा हुआ था। कर्मियों का कहना है कि केबल की मरम्मत में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन अफसरों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारु करने का दावा किया है। लाइन कटने से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीओ सदर संजय कुमार ने बताया कि खुदाई के दौरान पालिका की जेसीबी से केबल क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके कारण आपूर्ति बाधित है।

लाइन की मरम्मत में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा। वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति सुचारु कराने का प्रयास किया जा रहा है। पालिका ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

कहां-कहां समस्या
लाइन फटने से अंसारी रोड, चौक बाजार, साठा का कुछ क्षेत्र, ईदगाह रोड, जिला अस्पताल रोड, कालाआम का कुछ क्षेत्र, सराय, बाटा वाली गली, शीतल गंज, शेखसराय, अंबर सिनेमा रोड, सुनारों वाली गली, लक्ष्मी नगर, कचहरी रोड, चांदपुर फाटक तक बिजली गुल रही।

पालिका की जेसीबी ने निर्माण कार्य के दौरान लाइन काट दी, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हो गई। तीन दिन में लाइन ठीक कर दी जाएगी, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पालिका ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीसी शर्मा, एक्सईएन, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें