फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हज यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हज यात्रा 2027 के लिए चयनित आजमीने-हज को दूसरी किस्त के रूप में 1.25 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके लिए 30 नवंबर 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रभारी हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि प्रत्येक चयनित यात्री को हज कमेटी की निर्धारित पे स्लिप के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में धनराशि जमा करनी होगी। इसके अलावा हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई से भी भुगतान किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन भुगतान की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि बैंक में धनराशि जमा करते समय पे स्लिप पर बैंक रेफरेंस नंबर लिखना अनिवार्य है। यह नंबर प्रत्येक कवर हेड के मोबाइल पर एसएमएस से भेजा गया है। यात्री वेबसाइट पर लॉगिन कर पे स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया, ऊपरकोट स्थित जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र से इसे निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी चयनित यात्रियों से निर्धारित समय सीमा में दूसरी किस्त जमा करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें