आजमीने हज को जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई ने प्रतीक्षा सूची से एक से 515 तक को हज पर जाने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इन हज यात्रियों को चार जुलाई तक उन द्वारा जमा की ग्रइ राशि की रसीद, फोटो और मूल पासपोर्ट आदि की रसीद मांगी गई है। रसीद और फोटो उप्र राज्य हज समिति को जमा करवानी होगी।
जिला हज ट्रेनर नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि उप्र की प्रतिक्षा सूची से केंद्रीय हज समिति ने एक से 515 तक के आजमीने हज की स्वीकृति प्रदान की है। ऐसे आजमीने हज जिनकी स्वीकृति प्रदान की गई है, वह दो फोटो, मूल पासपोर्ट और जमा की गई पूरी धनराशि की रसीद, जिनकी उड़ान नई दिल्ली से है। उन्हें चार जुलाई तक जमा करवानी होगी। लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली से उड़ान भरने वाले आजमीने हज को किराए की राशि राज्य हज समिति को भेजनी होगी। यह राशि कमेटी की वेबसाइट के अलावा यूनियन बैंक आफ इंडिया और स्टेट बैंक आफ इंडिया में हज कमेटी के खाते में हरे रंग की पे-इन स्लिप भरकार जमा करानी होगी।
कुरैशी ने बताया कि आजमीने हज की पहली उड़ान नई दिल्ली से तीन अगस्त को प्रस्तावित है और आजमीने हज को उनके जाने की तिथि 15 जुलाई से आनी शुरू हो जाएगी। अधिकारी जानकारी के लिए जिले के हज हेल्प लाइन नंबर 9412503151 और 9219123333 पर संपर्क कर ली जा सकती है।